मानव शरीर

——–स्वस्थ जीवन का रहस्य -1———

——मानव शरीर——–

[देव दुर्लभ मानव-शरीर को स्वस्थ रखे बिना प्राणी अपने लक्ष्यतक पहुँच नहीं पाता। कर्म, ज्ञान, भक्ति, उपासना और चतुर्विध पुरुषार्थ के समुचित साधन स्वस्थ जीवन में ही सम्भव हो सकते हैं। आजकल शारीरिक तथा मानसिक भोग-विलासके प्रसाधनोंकी इतनी विपुलता हो गयी है कि सामान्य मानव मानसिक शान्ति और शारीरिक स्वास्थ्यसे दिनों-दिन विमुख एवं वञ्चित होता जा रहा है। जीवन अति व्यस्तता, विलासिता या इन्द्रिय-लोलुपताके कारण मानसिक तनाव तथा शारीरिक कष्ट (गलत रहन सहनका कुप्रभाव) बढ़ता जा रहा है। मानव के सहज स्वाभाविक गुण-प्रेम, सहानुभूति, सेवा तथा सद्व्यवहार आदि तीव्र गतिसे समाप्त होते जा रहे हैं और इनके स्थानपर घृणा, भव, ईष्या, राग-द्वेष आदि तेजीसे बढ़ते चले जा रहे हैं। इन परिस्थितियों में याचन-तन्त्र के रोगों की उत्पत्ति होती है, जो सब प्रकारके रोगों के कारण हैं। गम्भीरतासे विचार करनेपर यह ज्ञात होगा कि अन्तर्मनमें व्याप्त भय, इया, क्रोध, घृणा, राग-द्वेषके भीतर ही समस्त रोगोंका बीज या अंकुर विद्यमान है। आजकल लोग स्वस्थ तो रहना चाहते हैं, पर इसके लिये डॉक्टरी दवाओंका प्रयोग अधिक करनेके परिणामस्वरूप उपस्थित

More detail about 100% chemical free product Click Here

रोगके दब जानेपर भी अन्य कई रोगों के बीज का सूत्रपात शरीर में हो जानेसे निरन्तर कष्टमें पड़े रहते हैं। सामान्यतः व्यक्ति छोटी मोटी बीमारियोंसे परेशान रहते हैं और उनके लिये उन्हें बार-बार चिकित्सकोंकी शरण लेनी पड़ती है। वास्तवमें खान-पान, आहार-विहार एवं रहन-सहन की अनियमितता तथा असंयमके कारण ही रोग और व्याधियोंका प्रादुर्भाव होता है। संयमित और नियमित जीवन से प्राणी रोग मुक्त हो जाता है। प्रकृति के कुछ सरल और स्वाभाविक नियम हैं, जिनके अनुपालनका ध्यान रखनेपर व्यक्ति प्रायः स्वस्थ नहीं होते। यदि किसी कारणवश कोई बीमारी हो जाती है तो बिना औषध-सेवन किये वे प्राकृतिक नियमों के पालनसे स्वस्थ हो सकते हैं।

प्राचीन कालसे भारतीय परम्परामें संयमित आहार-विहार से युक्त नियमपूर्वक जीवनयापन ही स्वस्थ जीवनका सर्वोत्तम उपाय माना जाता है। इस दृष्टि से सर्वसाधारणके लिये उपयोगी स्वस्थ जीवन के कुछ मूलभूत सिद्धान्त एवं सूत्र यहाँ प्रस्तुत हैं।] लगातार……

स्वस्थ जीवन का रहस्य – 2

———————-स्वस्थता का रहस्य—————

रोगों के उपचार की अपेक्षा रोगों से बचना अधिक श्रेयस्कर है। यदि हम प्रयत्न करें और स्वास्थ्य-सम्बन्धी कुछ आवश्यक नियमों की जानकारी प्राप्त करके उनका नियमपूर्वक पालन करें तो अनेकों रोगों से बचकर प्रायः जीवन पर्यन्त स्वस्थ रह सकते हैं।

अस्वस्थ मन द्वारा किया गया कार्य कभी भी सुचारु रूप से पूर्ण नहीं हो सकता। इसी प्रकार यदि मन स्वस्थ है और शरीर दुर्बल तो मनद्वारा प्रेरित कार्य को शरीरकी दुर्बलता निष्क्रिय बना देगी। अतः पूर्ण स्वास्थ्यके लिये मन और तन-इन दोनोंका स्वस्थ होना अति आवश्यक है। लगातार……………..

More detail about 100% chemical free Panchgavya or Ayurvedic product Click Here